इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित “ब्रज की रसोई” ने फिर शुरू किया मुफ्त भोजन वितरण

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ब्रज की रसोई ने फिर शुरू किया मुफ्त भोजन वितरणा

संस्था की ओर से प्रत्येक रविवार को वितरित किया जाएगा भोजन

संस्था कीओर से प्रत्येक रविवार को वितरित किया जाएगा भोजन

नीरज शर्मा राष्ट्रीय महासचिव 

लखनऊ। कोरोना काल के बाद इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ने एक बार फिर से गरीब और असहाय लोगों को मुफ्त भोजन वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इस कड़ी में रविवार को संस्था ने “ब्रज की रसोई” के माध्यम से पूर्व की भांति आशियाना सेक्टर जे स्थित साईं मंदिर और बंगला बाजार के चंद्रिका देवी मंदिर पर गरीब असहाय और बच्चों को भोजन के पैकेट वितरित किए।

 इस मौके पर कई बुजर्गो को साल भी बांटी गई।

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज के वंचित लोगों को सशक्त, आत्मनिर्भर, रोजगार योग्य बनाना है। ताकि वे स्वस्थ, सम्मानजनक और टिकाऊ जीवन यापन कर सकें।

 

 

रविवार को हुए भोजन और साल वितरण कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अनिल शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष त्रिपाठी, संस्था के राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा, डॉ अनिल सिंह, संजय बाजपेई, मनोज गुप्ता, राकेश मिश्रा, अलोक पाठक, गगन शर्मा, आशीष श्रीवास्तव,

रश्मि शुक्ला, साधना मिश्रा, सुबोध मिश्रा, रंजीत कश्यप, सीमा मिश्रा, कुसुम गौड़ शामिल रही। संस्था के सदस्यों ने बताया कि ब्रज की रसोई की ओर से प्रत्येक रविवार को अधिक से अधिक असहाय और गरीब बच्चों को पौष्टिक भोजन वितरित करने का संकल्प है। यह कार्यक्रम कोराेना काल के दौरान चलाया गया था। बाद में इसको बंद कर दिया गया था। इसको एक बार फिर से चालू किया गया है।

संस्था के राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा आम जन मानस से अपील की सभी लोग आकर अपनी अपनी सहभागिता दर्ज कराये और इस पुण्य कार्य का हिस्सा बने।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *